Ad Code

Responsive Advertisement

बलिया-बक्सर पुल के नीचे मिले अज्ञात शवों का कराया गया अंतिम संस्कार



बलिया: जिलाधिकारी अदिति सिंह ने बताया कि जनपद बलिया की तहसील सदर के थाना नरही क्षेत्रान्तर्गत बलिया-बक्सर पुल के नीचे गंगा नदी के तट पर दिनांक 10 मई की शाम को कुछ दिन पुराने क्षत-विक्षत कुछ अज्ञात शव देखे गये, जिसकी जांच उपजिलाधिकारी बलिया तथा क्षेत्राधिकारी सदर के द्वारा की गयी। सभी शवों का उचित तरीके से गंगा नदी के तट पर ही पुलिस एवं प्रशासन की उपस्थिति में अन्तिम संस्कार करा दिया गया। उक्त शवों के आने के स्रोत की जांच की जा रही है।