दुबहड़। स्थानीय क्षेत्र के घोड़हरा गांव में रणजीत कुमार गिरी उर्फ विक्की गिरी की रविवार को इनवर्टर के विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रणजीत कुमार गिरी उर्फ विक्की गिरी का विवाह 8 मई को होकर कन्या की विदाई 9 मई रविवार को हुई थी। रणजीत गिरी उर्फ विक्की गिरी दहेज में मिले सामान को अपने बेडरूम में सजा रहा था। इसी बीच वह इनवर्टर प्लग लगा रहा था। इस बीच उसे करंट मार दिया। परिजन उसे बलिया चिकित्सालय ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विक्की की मौत से परिजनों सहित पूरे गांव तथा क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है।







Social Plugin