Ad Code

Responsive Advertisement

ओला की बौछार के साथ तेज बारिश ने लोगों के उड़ाए होश



नगरा,बलिया। क्षेत्र में ओला की बौछार के साथ तेज बारिश ने लोगों के होश उड़ा दिया। इधर कुछ दिनों से पुरवा हवा के पीटने से लोग सशंकित थे कि अचानक शनिवार को सायं लगभग 8 बजे करीब भण्डर कोण से आयी तेज हवा के साथ आकाशीय बर्फिला  पत्थर ने इस तरह कोहराम मचाया कि मांगलिक कार्यों के तम्बू उखाड़ गये और खाने पीने के सामान सहित पंडालो को तितर बितर करते हुए सजावट को छिन्न-भिन्न कर दिया।

 सब्जी की फसल पर तो इस तरह कहर बनकर टूटा की ओले से फसल तहस नहस हो गयी जहां भारी नुक़सान का सामना करना पड़ा है जिससे सब्जी के फसल बोरे किसानो की कमर टूट गयी। इतना बड़ा बर्फ पड़ने का यह वर्ष का पहला अवसर रहा कि आने का समय ऐसा था कि कोई भांप भी नहीं पाया था कि इस तरह का बवण्डर मच जाएगा।

 लोगों के घरों पर रखे  इसके आने का समय ऐसा रहा कि उस बेला में लोगों का कार्यक्रम सबाब पर था लोग कुछ समझ पाते कि भौंचक्का मार कर ऐसा मानसून बना कि बरसात से भी बदतर स्थिति बन गया। फिर कुछ ऐसा ही मौसम रविवार को दिन में लगभग तीन बजे हो गया जिसमें तेज बारिश के साथ छोटे ओले भी पड़ने लगे। इधर क्षेत्र में ओला तो नाममात्र का पड़ा मगर ज्योंहि मानसून पुरब की तरफ बढ़ा ओला का आकार बढ़ता गया और बहुत जगह पर भारी ताण्डव भी किया।