Ad Code

Responsive Advertisement

कोरोना कर्फ्यू में भारी लापरवाही,दुकानें खुलने पर खरीदारों की जबरदस्त भीड़


कोरोना कर्फ्यू के पालन को लेकर लापरवाह बने हुए हैं। सुबह सात बजे के बाद दुकानें खुलने पर खरीदारों की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है।

बिल्थरारोड (बलिया) कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए सरकार ने लाक डाउन लगाया है।। इसके बावजूद लोग कोरोना कर्फ्यू के पालन को लेकर लापरवाह बने हुए हैं। सुबह सात बजे के बाद दुकानें खुलने पर खरीदारों की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। दुकानों पर अधिकांश ग्राहको और दुकानदारों के मुंह पर मास्क नहीं रहता है।इस दौरान सोशल डिस्टेंस की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। वही निर्धारित समय के बाद भी इक्का-दुक्का दुकाने खुली रहती हैं खासतौर पर बिचला पोखरा और इससे जुड़ी आसपास की गलियों में लोगों की जमकर भीड़ हो रही है। प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं। कई स्थानों पर जरूरी सेवाओं के अलावा अन्य वस्तुओं की भी दुकानें खुल रही हैं। जिससे बाजार में जबरदस्त भीड़ बढ़ गई है। हालांकि पुलिस और प्रशासन की ओर से सख्ती दिखाई जाती है, लेकिन उसके बाद स्थिति पूर्व की भांति जस की तस हो जाती है।