सिकन्दरपुर, बलिया। बढ़ते हुए करोना को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देश का पालन करते हुए रमजान का अलविदा जुमा की नमाज लोगों ने अपने अपने घरों में पढ़ी।
ज्ञात हो कि कोरोना महामारी के चलते किसी भी धार्मिक जगह पर 5 लोगों से अधिक लोगों को एकत्रित होने का अनुमति नहीं है, जिसका पालन करते हुए शुक्रवार को भी क्षेत्र के तमाम मस्जिदों में अलविदा जुमा के नमाजो में भीड़ नहीं हुई।
नमाजो में सिर्फ 5 लोगों ने ही नमाज अदा किया। इस दौरान सिकंदरपुर के शाही मस्जिद के इमाम कारी फिरोज, जामा मस्जिद में इमाम हमीदुल क़ादरी, औलिया मस्जिद में इमाम सैयद मिनहाजुद्दीन अजमली, रशीदिया मस्जिद में इमाम कारी फिरोज सहित सभी मस्जिदों में 5 सदस्यों के साथ नमाज अदा की गई।
नमाज अदा होने के बाद सभी मस्जिद के इमामों द्वारा हिंदुस्तान की सलामती और करोना जैसी बीमारी से महफूज रखने के लिए अल्लाह की बारगाह में दुआ की गई।
इस दौरान पुलिस पूरी तरह से सक्रिय रही तथा नगर में भ्रमण करती रही।







Social Plugin