नगरा,बलिया। कोरोना काल में आई दुसरी लहर को गम्भीरता से लेते हुए गाइड लाइन के पालन हेतु एक एक कदम पर प्रशासनिक सतर्कता बरती जा रही है।
सोमवार को नगरा थाना परिसर में क्षेत्र के अमन पसंद लोगों की एक आवश्यक बैठक मे उपजिलाधिकारी सर्वेश कुमार यादव ने ईद त्यौहार के दृष्टिगत शान्ति समिति की बैठक मे सम्भ्रान्त लोगों को सम्बोधित करते हुए कहे कि तेज गति से आए आज के कोरोना काल में जीवन बचाने में सभी की अपनी जिम्मेदारी बढ़ जा रही है।
कोरोना से बचाव के नीयम मे ईद के त्योहार को मनाने की पूरी जिम्मेदारी रोजेदार और इसमें सामिल होने वाले अकीदत मन्दो को मास्क सेनिटाइजर के साथ सोशल डिस्टेंस का पूरी कड़ाई से पालन किए जाने के लिए प्रशासनिक मुस्तैदी रहेगी। आप लोगों के भरपूर सहयोग के पुलिस प्रशासन सुरक्षा के तैनात रहेंगे। ईद की नमाज अपने परिवार के साथ घरों में पढ़ें तथा त्योहार मनाएं जीवन के लिए सबसे सुरक्षित कारगर उपाय यही है। त्योहार में कोई असुविधा न हो बैठक में नगर पंचायत सहित ग्रामीण इलाके मे साफ सफाई, पेय जल, सुरक्षा पर उपस्थित लोगों से उनके अपने विचार आदान प्रदान किए।
थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने कहे कि आज इस महामारी के समय गांवो में वैक्सीन लगाने जा रहे कर्मचारियों का सहयोग करें। उनके साथ किसी भी तरह की अभद्रता पर क़ानूनी कार्रवाई होगी। खासकर सभी से कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ख्याल रखने पर बल देते हुए कहे कि त्योहार को शान्ति और सौहार्द्र से मनाएं किसी तरह की कोई परेशानी दिक्कत महसूस होने पर पुलिस आपके साथ खड़ी है।
बैठक मे पर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी संजय राव, सहायक पंचायत अधिकारी प्रमोद सिंह ने भी अपनी बातें रखीं। इस मौके पर शफीक अहमद, काशीनाथ जायसवाल, रिजवान अहमद, अवैस असगर, शेख जमील, निजामुद्दीन, मजहर, रहमतुल्लाह, कासिम, इमरान कुरैशी, मुख्तार, वसीम, मु नसीम अहमद आदि सैकड़ों क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







Social Plugin