बलिया। जौनपुर एवं वाराणसी से प्रकाशित हिन्दी दैनिक समाचार पत्र "दैनिक मान्यवर" के संस्थापक सम्पादक ओमप्रकाश जायसवाल जी का वैश्रिक महामारी कोविड-19 के चलते कल रविवार को वाराणसी में इलाज के दौरान असामयिक निधन पर उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) इकाई बलिया ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
इस सन्दर्भ में यहां दैनिक मान्यवर कार्यालय पर उपजा जिलाध्यक्ष/वरिष्ठ पत्रकार दीपक ओझा की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में दैनिक मान्यवर के संस्थापक सम्पादक ओमप्रकाश जायसवाल के निधन पर पत्रकारों ने गहरी संवेदना प्रकट किया तथा कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए पत्रकारों का असमय निधन हो रहा है लेकिन सरकार पत्रकारों एवं उनके आश्रितों के हित में कोई कारगर सुरक्षात्मक उपाय नहीं कर रही है। सरकार को कोरोना संक्रमण की भयावहता को देखते हुए पत्रकार हित में तुरंत कल्याणकारी कदम उठाया जाना चाहिए।
बैठक के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।इस अवसर पर दैनिक मान्यवर ब्यूरो/महामंत्री उपजा पंकज राय, उपाध्यक्ष प्रदीप शुक्ला,नीरज राय,अजय कुमार सिंह,असगर अली, मु० अहमद हुसैन ऊर्फ जमाल आलम, शशिकांत तिवारी, दिलीप पांडेय, अशोक जायसवाल,ओम प्रकाश उपाध्याय, राजेन्द्र प्रसाद,समद भाई, अरविंद यादव, आशुतोष श्रीवास्तव सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट:-मोहम्मद अहमद हुसैन, उर्फ जमाल आलम







Social Plugin