समूह संपादक का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति
बलिया : राष्ट्रीय दैनिक अखबार तरुण मित्र के प्रधान समूह संपादक कैलाश नाथ जी का लम्बी बीमारी के पश्चात रविवार की शाम निधन हो गया।
सुबह तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें जौनपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वे तरुणमित्र के संपादक आदर्श जी के पिता थे और उनकी आयु करीब 85 वर्ष थी।
उनके निधन से पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई है। विभिन्न पत्रकार संगठनों ने उनके निधन पर शोक सभाओं का आयोजन कर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन उपजा बलिया शाखा की शोक सभा जिलाध्यक्ष दीपक ओझा के बहादुरपुर स्थित आवास पर हुई जिसमें वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उनके निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए जिलाध्यक्ष श्री ओझा ने कहा कि उनके निधन से पत्रकारिता जगत को जो क्षति पहुंची है उसकी भरपाई कत्तई संभव नहीं।
पत्रकारों ने इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
पंकज राय महामंत्री, शशिकांत तिवारी, प्रदीप शुक्ला, असगर अली, दिलीप पांडेय, राजेंद्र प्रसाद, जमाल आलम, अरविंद यादव, अशोक जयसवाल, समद भाई आदि मौजूद थे।
रिपोर्ट:- मोहम्मद अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम







Social Plugin