Ad Code

Responsive Advertisement

नाबालिग के अपहरण के प्रयास के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार




मऊ।  थाना दक्षिणटोला पुलिस द्वारा दिनांक 22.05.2021 सायंकाल वादी अनिल चैहान थाना दक्षिणटोला मऊ द्वारा, प्रतिवादी शफीकुर्रहमान पुत्र हबीबुर्रहमान निवासी मदनपुरा थाना दक्षिणटोला मऊ को, घर के बाहर खेल रही अपनी 04 वर्षीय पुत्री को लेकर भागते समय आस-पास के लोगों की मदद से पकड़कर स्थानीय पुलिस को सुपुर्द किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 74/21 धारा 363 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।


*शांति भंग की आशंका में कुल 29 व्यक्ति गिरफ्तार-*

जनपद के विभिन्न थानों द्वारा आज दिनांक 23.05.2021 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान, थाना घोसी पुलिस द्वारा मनोज राजभर, चन्द्रप्रकाश निवासीगण अहिरौली, अशोक चैहान, भानू, मनोज निवासीगण बिजपुरा थाना घोसी, थाना हलधरपुर पुलिस द्वारा दिलीप चैहान, डबलू निवासीगण नगवां थाना हलधरपुर, थाना दोहरीघाट पुलिस द्वारा सुभाष चैहान, शैलेन्द्र निवासीगण कादीपुर, उपेन्द्र नाथ, दिनेश निवासीगण रामी, शनी चैहान, रामशंकर निवासीगण गोड़ौली थाना दोहरीघाट, थाना कोतवाली पुलिस द्वारा प्रदीप चैहान निवासी करमपुर थाना घोसी, थाना सरायलखंसी पुलिस द्वारा इंदल राम निवासी चोरपा खुर्द थान सरायलखंसी, थाना रानीपुर पुलिस द्वारा रवीन्द्र चैहान, सरोज, रामप्रवेश, गिरीश, नारद राम, ओमप्रकाश निवासीगण चकभिखा, रामअशीष, डबलू, मिंटू, रवीप्रकाश, अभिषेक, नंदन, सिकन्दर, बहादुर निवासीगण खुरहट बलुआ थाना रानीपुर मऊ को शांति भंग की आशंका में धारा 151 सीआरपीसी के अन्र्तगत गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।