Ad Code

Responsive Advertisement

राम चबूतरा पर भजन कीर्तन के बाद श्री राम की आरती किया गया।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)

राम चबूतरा पर भजन कीर्तन के बाद श्री राम की आरती किया गया।

दुबहर, बलिया (स्वतंत्रविचार 24) -  अयोध्या धाम में श्रीराम लला के नव विग्रह में प्राण-प्रतिष्ठा के मौके पर शिवपुर दीयर नई बस्ती बयासी ढाला पर क्षेत्र पंचायत निधि से बनाया गया राम चबूतरा पर सोमवार को राम भक्तों द्वारा श्रीराम जयराम जय-जय राम का जाप किया गया। भजन कीर्तन के बाद भगवान श्रीराम की आरती की गई। आरती के उपरांत लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से डा.हरिहरनाथ पांडेय, सच्चिदानंद गुप्ता, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधी पवन गुप्ता, राजू गुप्ता, सुनील पाठक, पन्नालाल गुप्ता, मीना माली, बिट्टू गुप्ता, विश्वकर्मा साहनी,अभिषेक गुप्ता,पंकज गुप्ता,शंकर चौरसिया,आदि मौजूद रहे।