Ad Code

Responsive Advertisement

जनहित कल्याण के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों कार्यक्रम चलाया जा रहा है - जयप्रकाश साहू

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)

जनहित कल्याण के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों कार्यक्रम चलाया जा रहा है - जयप्रकाश साहू 

दुबहर, बलिया (स्वतंत्रविचार 24) - स्थानीय क्षेत्र के किशुनीपुर गांव स्थित विनय शिक्षण संस्थान के प्रांगण में दुबहर मंडल अध्यक्ष अमित कुमार दुबे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने कहा कि केंद्र एवं उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वार एक से बढ़कर एक जनहित योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के द्वारा समाज के शोषित-पीड़ित तथा अंत्योदय व्यक्ति को अपना स्वरोजगार स्थापित करने के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमित कुमार दुबे एवं संचालन प्रमोद पांडेय तथा शशिकांत चौबे ने किया।