Ad Code

Responsive Advertisement

आत्महत्या कर रही महिला को पिकेट पर तैनात सिपाहियों ने बचाई जान।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)

आत्महत्या कर रही महिला को पिकेट पर तैनात सिपाहियों ने बचाई जान।

दुबहर (बलिया)- स्थानीय थाना क्षेत्र के जनेश्वर मिश्रा सेतु से एक महिला ने आत्महत्या करने का प्रयास किया । पिकेट पर तैनात सिपाहियों ने दौड़ कर उक्त महिला की जान बचाई।
ज्ञात हो कि शुक्रवार को हल्दी थाना क्षेत्र की एक महिला पारिवारिक कलह के कारण  जनेश्वर मिश्रा सेतु से आत्महत्या करने का प्रयास किया। जैसे ही उक्त महिला पुल की रेलिंग पर चढ़कर छलांग लगाना चाहा तभी पिकेट पर तैनात पुलिस तथा पुल से गुजर रहे लोगों ने महिला को पकड़ लिया तथा समझा-बुझाकर थाने पर लाई। पूछताछ में महिला ने अपना नाम प्रीति कनौजिया पुत्री राजेश कनोजिया ग्रामसभा हल्दी थाना हल्दी बताया। उक्त महिला का ससुराल गाजीपुर में है वह परिवारिक अनबन के चलते अपने मायके हल्दी में रहती है। इसी वजह से युवती काफी अवसाद ग्रस्त रहती है। दुबहर थाने की महिला कांस्टेबल अर्चना देवी द्वारा प्रीति कन्नौजिया को समझा-बुझाकर उसकी मां गीता कनौजिया को सुपुर्द कर दिया गया। पिकेट पर तैनात कांस्टेबल इंद्रजीत पाल तथा आलोक सिंह की क्षेत्रीय लोगों में इस सराहनीय कार्य के लिए भुरी - भुरी प्रशंसा हो रही है।