Ad Code

Responsive Advertisement

युवा समाजसेवी ने नगर क्षेत्र में जलवाया अलाव।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)

युवा समाजसेवी ने नगर क्षेत्र में जलवाया अलाव।

नगरा,बलिया। (उत्तर प्रदेश) नगर पंचायत प्रशासन द्वारा बढ़ते हुए ठंड के प्रकोप के बावजूद भी नगर क्षेत्र में अभी तक कही अलाव जलवाने की व्यवस्था नहीं की गई है। वहीं नगर क्षेत्र के युवाओं ने सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की कमान सम्हाल की है। शनिवार को युवा समाजसेवी रामायण ठाकुर ने हाड़ कपा देने वाली ठंडी से लोगो को राहत दिलाने के लिए सराहनीय पहल करते हुए एक दर्जन से अधिक स्थानों पर अलाव जलवाया।ठंड से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है, वही लोगों का घरों से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। गरीब व मजदूर तबके लोग इस विकराल ठंडी का दंश झेलने को मजबूर हैं।इसी को देखते हुए युवा समाजसेवी रामायण ठाकुर ने नगर क्षेत्र के सब्जी मंडी, जनता इंटर कालेज, रोशन शाह दाता का स्थान, धोबी मूहल्ला, साई मुहल्ला सहित एक दर्जन स्थानों पर निजी मद से अलाव जलवाया। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अभी तक नगर क्षेत्र में कही भी अलाव नहीं जलवाया गया है। अलाव के प्रति नगर पंचायत प्रशासन की उदासीनता से जहां नगर वासी क्षुब्ध है, वहीं रामायण ठाकुर द्वारा जगह जगह जलवाए गए अलाव की चहुंओर प्रशंसा हो रही है। नगर निकाय का चुनाव नजदीक है। अध्यक्ष व सभासद पद के दर्जनों उम्मीदवार पूरे नगर क्षेत्र में अपना अपना होर्डिंग्स एवं पोस्टर लगवा चुके हैं लेकिन अभी तक किसी भी दावेदार द्वारा न तो गरीबो में कम्बल वितरित किया गया और न ही अलाव जलवाया गया है। अलाव जलवाने में पप्पू ठठेरा, सुनील सोनी, हैदर अली, पवन कुमार गुप्ता की भूमिका सराहनीय रही।