Ad Code

Responsive Advertisement

श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के पुत्री की शादी के लिए मिलेगा ₹ 65000 का अनुदान।

 


स्वतंत्रविचार 24 ( न्यूज़ डेस्क बलिया )

श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के पुत्री की शादी के लिए मिलेगा ₹ 65000 का अनुदान।

मऊ। सहायक श्रम आयुक्त प्रभात कुमार सिंह ने बताया की दिनांक 16 दिसंबर 2022 को आजमगढ़ मंडल में श्रम विभाग द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। श्रम विभाग के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की पुत्री की शादी पर 65000 रुपये की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही 10000 रुपये की धनराशि वर वधू को शादी का जोड़ा खरीदने के लिए दिया जाएगा। जनपद मऊ के समस्त पंजीकृत श्रमिकों से अपील है की उक्त योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। 
अधिक जानकारी के लिए श्रम विभाग में या नोडल अधिकारी/श्रम परिवर्तन अधिकारी लईक अहमद के मोबाइल नंबर 9415991215, 7905867383, 8756859203 पर संपर्क कर सकते हैं।