Ad Code

Responsive Advertisement

मत्स्य पालकों को वैज्ञानिक ढंग से मत्स्य पालन करने के लिए दिये ट्रिप्स।

 


स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम)

मत्स्य पालकों को वैज्ञानिक ढंग से मत्स्य पालन करने के लिए दिये ट्रिप्स।

बलिया मत्स्य पालक विकास अभिकरण के तत्वावधान में जिलाधिकारी के निर्देशन पर मत्स्य उत्पादन में वृद्धि हेतु विशेष मत्स्य पालन प्रशिक्षण सोमवार को विकास खण्ड बेरुआरबारी क्षेत्र के ग्राम सभा मैरीटार में आयोजन किया गया। जिसमें संजय कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य द्वारा बताया गया कि मत्स्य पालन में वृद्धि हेतु मत्स्य पालकों को वैज्ञानिक ढंग से मत्स्य पालन करना चाहिए एवं मत्स्य आहार का नियमित प्रयोग कर मत्स्य उत्पादकता बढ़ाया जा सकता है। इस अवसर पर श्री वी०वी०ओझा, म०प्र०स० द्वारा विभागीय योजनाओं एवं मत्स्य रोग की रोकथाम हेतु विस्तृत जानकारी दी गयी। उक्त आशय की जानकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण ने दी है।