Ad Code

Responsive Advertisement

चौथी पुण्यतिथि पर याद किए गए डा. प्रेमभूषण पांडेय

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)

चौथी पुण्यतिथि पर याद किए गए डा. प्रेमभूषण पांडेय

दुबहर (बलिया)- स्थानीय क्षेत्र के जनाड़ी गांव में जन्मे और अपनी प्रतिभा से सभी को अलौकिक करने वाले डा. प्रेमभूषण पाण्डेय अपनी चौथी पुण्यतिथि पर याद किए गए। उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी तथा पुष्पांजलि अर्पित किया।


 सोनकेसरी देवी बालिका विद्यालय जनाडी में स्थापित उनकी प्रतिमा स्थल पर ही पुण्यतिथि पर उनको याद कर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। दुबहर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानेंद्र राय "गुड्डू" ने उनकी प्रतिमा को माला पहनाया और पुष्पांजलि अर्पित की। डा. साहब को याद करते हुए उनकी कृतियों का बखान करते हुए उनको नमन किया। सभी ने श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया और नमन किया। इस दौरान पंडित वेद शास्त्री, सुधीर उपाध्याय आदि ग्रामीण मौजूद रहे। डॉ. वेद रत्न पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।