स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश)
1.35 किलो गांजा व 01अदद तमंचा .315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
बिल्थरारोड (बलिया)। पुलिस अधीक्षक बलिया राजकरन नय्यर के निर्देशन में अवैध रूप से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उभांव पुलिस को एक बड़ी सफलता मंगलवार को प्रात हाथ लगी
प्र0नि0 उभांव के नेतृत्व में उ0नि0 राजेश कुमार मय फोर्स द्वारा अभियुक्त लखन उर्फ लाखन गुप्ता पुत्र रामकिशुन गुप्ता निवासी वार्ड नं0 8 संजय नगर कॉलोनी बिल्थरारोड को 1.35 किलो नाजायज गाँजा व 01 अदद तमंचा .315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतसू .315 बोर के साथ मधुबन ढाला के पास से गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 176/2022 धारा 8/20 एन.डी .पी .एस. ए सी टी तथा मु0अ0सं0 177/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर न्यायालय के लिए चालान किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजेश कुमार, कॉन्स्टेबल रणजीत यादव,चालक का0 दिनेश विश्वकर्मा,शामिल रहे







Social Plugin