स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अश्विनी सिंह)
शहीद दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर ध्वजारोहण के बाद उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते।
सुखपुरा (बलिया)। बड़ी-बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखने व राष्ट्र के नवनिर्माण के गुरुउत्तर जिम्मेदारी आज के युवाओं की है। युवा आगे बढ़े और बिना किसी भेदभाव के दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र के नवनिर्माण का संकल्प लें। भारत माता की भी यही पुकार है। यह बातें वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी पंडित राम विचार पांडे ने कही। वह मंगलवार को यहां शहीद दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर ध्वजारोहण के बाद उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। कहा कि किसी भी राष्ट्र समाज को परिवार की पहचान उसके पुरखों से होती है। गुलामी में जकड़ी भारत माता जब आजादी के लिए करा रही थी तो यही हमारे पूरखे के बिना किसी भेदभाव के अपने खून से राष्ट्र को आजाद कराया। इन्हीं की शहादत में हम आज यहां याद कर रहे हैं। उनकी कुर्बानी हमें युगो युगो तक प्रेरणा देती रहेगी।
आज का यह दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है। इसे बराबर याद रखने की जरूरत है। बच्चों को यह शहीद स्मारक देश के लिए कुछ कर गुजरने की बराबर प्रेरणा देता रहेगा। इसके पूर्व सेनानी रामविचार पांडे ने वंदे मातरम, भारत माता की जय के गगनभेदी नारे के बीच शहीद स्मारक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि करने वालों में क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह, ब्लाक प्रमुख भोला सिंह, कांग्रेस नेत्री उषा सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम बहादुर सिंह, जनार्दन उपाध्याय, नागेंद्र पांडे, कमलेश सिंह, दिग्विजय सिंह, विजय शंकर पांडेय, जितेंद्र सिंह, अख्तर अली, समरेंद्र सिंह, दिनेश चंद्र सिंह, राहुल सिंह टिंकू, सत्य प्रकाश गुप्ता, रामाशंकर यादव, राजू वारसी, द्विजेंद्र मिश्रा, गिरजा शंकर सिंह, हरेंद्र सिंह, अतुल लाल श्रीवास्तव, आदि लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की

Social Plugin