स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)
राष्ट्रभक्ति के साथ तिरंगा लहराकर झूम उठा पूरा क्षेत्र।
नगरा(बलिया) आज़ादी के अमृत महोत्सव व स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ परमपरागत श्रद्धा एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। सरकारी अर्द्ध सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराये गयें। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। विद्यालयों सें विभिन्न प्रकार की रोचक झाकियाँ से सुसज्जित प्रभात फेरी निकाली गयी। नगर पंचायत पर टैक्स कलेक्टर रविस कुमार, थाना परिसर में थानाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ दूबे, खण्ड विकास कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख अन्जू पासवान, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रभारी चिकित्सक डॉ. राहुल सिंह नें झंण्डारोहण किया। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी विनय शर्मा, अजय सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार सिंह अन्य गणमान्य लोग तथा मिडिया के लोग उपस्थित रहें।
इसी क्रम में बीसीएसम कम्प्यूटर कोचिंग में प्रबंधन अमित चौरसिया नें ध्वाजारोहण किया। कोचिंग में विभिन्न सांस्कृतिक तथा देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रा शिजा फातिमा और सोनी पाण्डेय ने अपने दमदार देशभक्ति भाषण सें माहौल में जोश भर दिया। छात्र पियूष सिंह, ऋषभ तिवारी आदि ने भी अपने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जनता इन्टर कालेज पर प्रधानाचार्य डॉ उमेश पाण्डेय, यूनियन बैंक पर क्लर्क ब्रजभूषण जी, सेन्ट्रल बैंक पर उपप्रबंधक अब्बास अंसारी, छिनौना में प्रधान विभा वर्मा, शहबान कालेज ऑफ फार्मेसी पर प्रबंधक इस्तियाक अहमद, नेशनल कान्वेंट पर प्रबंधक युनूस, विद्युत उपकेन्द्र पर उपखण्ड अधिकारी ई. वी.डी. राय, अवर अभियंता तारकेश्वर यादव नें झण्डारोहण कर विकास के पथ पर अग्रसर राष्ट्र को सलामी दी। क्षेत्र के सभी संस्थाओं के अलावा हर गाँव में घर-घर तीन दिवसीय झण्डा फहरा कर लोग जश्न मनाये।कोई इससे वंचित नहीं रहा। हर कोई बढ-चढ कर हिस्सा लिया।







Social Plugin