Ad Code

Responsive Advertisement

धूम धाम से मनाया गया आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश)

धूम धाम से मनाया गया आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव।

बिल्थरारोड (बलिया)। आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के अवसर पर सोमवार को विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेमरी एवं विवेकानंद गर्ल्स विद्यापीठ इब्राहिमपट्टी तथा विवेकानन्द गर्ल्स कालेज सेमरी,राम सकल इण्टर कॉलेज सेमरी,विवेकानंद पब्लिक स्कूल सेमरी बलिया के समस्त छात्र एवं छात्राओं द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विविध संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डाॅ शशिकांत तिवारी ने ध्वजारोहण कर किया। कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे पूर्वजों की बलिदानी का परिणाम है। जो हम आजाद देश में आजाद नागरिक की जिन्दगी जी रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री सत्यनारायण मिश्र प्रबंधक टी एन मिश्रा ने माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। समृद्धि मिश्रा,आस्था यादव,संजना चौहान,रिया सिंह ने सरस्वती वंदना एवं सिन्धु तथा गीतान्जली ने स्वागत गीत  गाया। संध्या,नितेश,श्रेयांस, दिब्यांश,हिमांशु,अंशिका,आदित्या,अन्तिमा,प्रांजल, आर्यन,नीतू,अनुष्का,रितिका, प्रियांशी,कशीश,शिवांश,अंकित,जाह्नवी,आदर्श,शिवम,सौम्या,स्नेहा,अश्वनी,आंचल,पलक,आनन्दी,फिजा,जोया ने बहुत ही सुंदर देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुती की। गुलफ्सा नें 'बेटी हिन्दुस्तानी' गीत से सबका मन मोह लिया। पायल और राधा ने 'ऐसा देश है मेरा' गीत से सबको अपनी तरफ आकृष्ट किया। प्रियंका नें 'जनती जे जारल जईबू बेटी दहेज में' गीत से सबको रोने पर मजबूर कर दिया।विशाल,पुलक,सचिन,आदित्य,प्रांजल नें 'तिरंगे के सम्मान में' गीत प्रस्तुत किया। अर्पिता और बिट्टू सिंह ने 'कान्हा छोर दो कलाई' पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आर्यन और नीतू नें 'भांग तनी पीस द' गीत से सबका दिल जीत लिया और जबर्दस्त तालीयां बटोरी। कार्यक्रम में प्राचार्य डाॅ प्रियंका उपाध्याय,डाॅ सुनील सिंह,डाॅ राकेश यादव,डाॅ सुरेन्द्र कुमार, डाॅ नीरज यादव,श्री निजामुद्दीन,जगन्नाथ मिश्र,प्रदीप कुमार यादव,सन्नीलाल श्रीवास्तव, आफरीन,पूजा यादव,पूनम यादव,शिप्रा श्रीवास्तव,दिलीप कुमार,मनोज कुमार,संतोष श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम का संचालन मनीष कुमार पांडेय ने किया।