Ad Code

Responsive Advertisement

कोरोना की जंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हुए सम्मानित।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम)

कोरोना की जंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हुए सम्मानित।

बलिया वैश्विक महामारी कोरोना से एक तरफ पूरा विश्व जुझ रहा था वहीं चिकित्सकों,पैरामेडिकल कर्मियों ने लोगों की जान बचाने के लिए दिन रात एक करके चाहे संक्रमित का घर हो या कोविड हास्पिटल में भर्ती हो जान जोखिम डाल अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद थे। जो सभी को दिखते थे। इन कर्मियों को जो मार्ग दर्शन कर रहे थे वो परदे के पीछे थे जिनको कोई देख नही रहा था। लेकिन अगर परदे के पीछे से लगी टीम काम नही करती तो फील्ड में काम करने वाली टीम का मनोबल भी टूट जाता और सफलता नही मिल पाती। सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐसी ही परदे के पीछे से कोरोना की जंग लड़ने वाली टीम " इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल एण्ड कमांड सेंटर " में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी बलिया प्रवीण कुमार वर्मा द्वारा टीम के सह प्रभारी नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डा० सिद्धार्थ मणि दूबे को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बताते चले कि डा०दूबे को यह सम्मान लगातार तीसरी बार मिला है। डा. दूबे ICCC के सह प्रभारी होने के साथ-साथ कोविड अस्पताल प्रबंधन टीम के भी सह नोडल रह चुके हैं।पहली बार इनको कोरोना की पहली लहर में उत्कृष्ट कार्य के लिए तत्कालीन जिलाधिकारी श्री हरि प्रताप शाही, तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी डा० विपिन जैन एवं तत्कालीन मुख्य चिकित्साधिकारी डा० जितेन्द्र पाल द्वारा 2020 में दिया गया था। पिछले वर्ष  2021 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वर्तमान मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा द्वारा ही दिया गया था। सम्मानित होने वालों में ज्योति प्रकाश चौहान ( कोआर्डिनेटर,आईसीसीसी ),श्री अतुल कुमार तिवारी,संजीव कुमार श्रीवास्तव,संजय कुमार पाण्डेय,अनिल कुमार गुप्ता एवं पंकज यादव मौजूद रहे।