Ad Code

Responsive Advertisement

पुलिस ने निकाली तिरंगा रैली : लोगों ने किया गर्मजोशी से स्वागत।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी)

पुलिस ने निकाली तिरंगा रैली : लोगों ने किया गर्मजोशी से स्वागत।
----------------------------------------------------
            
रसड़ा (बलिया ) स्थानीय‌ थाना कोतवाली पुलिस जवानों की टीम द्वारा "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत भव्य और आकर्षक तिरंगा यात्रा निकाली गई , जिसमें व्यापारियों सहित अन्य लोगों ने भी सहभागिता निभाई। रसड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश यादव की देखरेख में देशभक्ति गीतों की धुन से सराबोर यह तिरंगा यात्रा कोतवाली परिसर से प्रारंभ होकर थाना रोड, आजाद चौराहा, रेलवे स्टेशन, प्यारे लाल चौराहा, स्टेशन रोड , मुंसिफ मोड़ होते हुए थाना परिसर में पहुंच कर समाप्त हुआ। इस दौरान पुलिस की इस तिरंगा यात्रा का स्थानीय दुकानदारों व समाजसेवियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। घर घर तिरंगा अभियान के तहत निकले इस तिरंगा जागरूकता रैली से दर्शक एवं समाज के लोग काफी प्रभावित नज़र आये तथा देशभक्ति भावना से ओत-प्रोत होकर घर घर तिरंगा लगाने की चर्चा आपस में करते सुने गये। पुलिस के इस  इस यात्रा में थाने उप निरीक्षक राजकपूर सिंह, औरंगजेब खां आदि के साथ साथ प्रधान लेखा लिपिक धर्मेन्द्र दत्त,लवकुश गुप्ता, रजनीश सिंह के साथ भारी संख्या में पुलिस जवान शामिल रहे।