Ad Code

Responsive Advertisement

टाउन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य को पितृशोक।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम)

टाउन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य को पितृशोक।

बलिया। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार व टाउन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अखिलेश सिन्हा के पिता सर्वानंद सिन्हा(97) का आज निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक उनके पिताजी पुलिस विभाग के सीआईडी इंस्पेक्टर से  सेवानिवृत्त के पश्चात सुबह नियमित उठकर टहलते थे फिर घर वापस आने के बाद स्नान करने के बाद पूजा पाठ करते थे। लेकिन अचानक हृदय गति रुकने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। खबर सुनने के साथ कालेज के अध्यापक एवं कर्मचारीगण जनपद के पत्रकार उनके बहादुरपुर स्थित आवास पर पंहुचकर दुख व्यक्त किया। मोहल्ले के लोगों ने भी इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया। अंतिम संस्कार सोमवार को महावीरघाट स्थित गंगा तट पर किया जाएगा। उनके निधन पत्रकार  राजेंद्र प्रसाद, पंकज कुमार राय, अजय कुमार सिंह,नीरज राय, मोहम्मद जमाल, दीपक ओझा, विवेक पटेल, सुरेंद्र गुप्ता, असगर अली, राजू गुप्ता, ओमप्रकाश उपाध्याय आदि ने शोक व्यक्त किया है।