स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी)
स्कूली बच्चों के "तिरंगा" जागरूकता अभियान की चहुंओर रही धूम।
-----------------------------------------------------------------------------------------
रसडा़ (बलिया) आज का दिन रसड़ा के लिए बहुत ही गौरवशाली रहा । रसड़ा की हर सड़कें "घर घर तिरंगा" अभियान की जागरूकता रैलियों एवं देश भक्ति नारों की गूंज से गुलज़ार रहीं । एक तरफ़ जहां व्यापारिक संगठनों और समाजसेवी संस्थाओं द्वारा रसड़ा नगर में तिरंगा यात्रा रैलियां निकाल कर लोगों को जागरूक किया जा रहा था, वहीं स्थानीय कोतवाली रसड़ा क्षेत्र के ग्राम पकवाईनार चटटी समीप उड़ीसा पब्लिक की स्कूल परिवार ने शनिवार को तिरंगा रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। रैली में शामिल छात्र छात्राओं सहित शिक्षिकाओं के देश भक्ति नारों की गूंज से पूरा वातावरण देश भक्तिमय हो गया। उड़ीसा पब्लिक से निकली यह रैली पूरे गांव व पकवाईनार चटटी भ्रमण करते अपने स्कूल पहुंचा, जहां स्कूल प्रबंधक रानी राय ने एक संदेश में कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन बान सम्मान है। इस लिये "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम के तहत हम सभी को अपने अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराना है। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ "अमृत महोत्सव" के रुप में मनाई जा रही है। तिरंगे का सम्मान व सुरक्षा करना हम देशवासियों का फर्ज और कर्तव्य है। इस मौंके पर प्रधानाध्यपिक शौलजा राय, कुंदन प्रजापति, साक्षी, दीक्षा, शोभा, अभिनंदन, व आदि अध्यापक व पूर्व प्रधान अखिलानंद उपस्थित रहे।







Social Plugin