Ad Code

Responsive Advertisement

लापता युवक को पुलिस ने बरामद करके घर पहुंचाया।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)

लापता युवक को पुलिस ने बरामद करके घर पहुंचाया।
  
नगरा (बलिया)। नगर पंचायत नगरा के मेन गली निवासी लापता 30 वर्षीय युवक को नगरा पुलिस ने मंगलवार को सायंकाल सात बजे फेफना के पास से सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। युवक के मिलने से परिजनों में हर्ष व्याप्त है।
            नगर के मेन गली निवासी युवक अमरेश कुमार प्रजापति उर्फ सचिन शनिवार को तीन बजे बाजार से लापता हो गया था। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर युवक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही युवक को ढूंढने में जुट गई और उसका मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दी। मंगलवार को कहीं से जानकारी मिली कि युवक फेफना रेलवे क्रासिंग के समीप है। पुलिस तुरन्त फेफना रेलवे क्रासिंग पर पहुंचकर युवक को कब्जे में लेकर थाने ले आई और परिजनों को सुपुर्द कर दिया।