स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)
निर्मित रंगीन इंटरलाकिंग पेवर्स ब्लाक एवं हाईमास्ट लाइट का लोकार्पण सांसद वीरेंद्र सिंह ने किया।
दुबहर (बलिया)- सांसद आदर्श ग्राम ओझवलिया में सोमवार की देर शाम क्षेत्र पंचायत विकास निधि से निर्मित रंगीन इंटरलाकिंग पेवर्स ब्लाक एवं हाईमास्ट लाइट का लोकार्पण सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त एवं दुबहड़ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि देवनारायण सिंह 'पूना' ने किया। आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी स्मारक समिति के प्रबंधक सुशील कुमार द्विवेदी एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पूना सिंह ने संयुक्त रूप से सांसद को स्मृति चिन्ह'भेंट किया । लोकार्पण के पश्चात ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि सांसद आदर्श ग्राम ओझवलिया एक पावन साहित्यिक,सांस्कृतिक भूमि है।जहां हिंदी जगत् के विद्वान एवं कालजयी रचनाकार पद्मभूषण आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी जी ने जन्म लिया उस पावन वसुंधरा को नमन करता हूं । समिति के प्रबंधक सुशील कुमार द्विवेदी एवं पूर्व ग्राम प्रधान विनोद दुबे ने गांव के विकास से सम्बंधित पत्रक सौंप कर जनहित में निर्माण कार्य शीघ्र करवाने का आग्रह किया। इस पर सांसद ने उक्त मांगों को शीघ्र पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पूना सिंह ने कहा कि सांसद आदर्श ग्राम ओझवलिया के विकास के लिए क्षेत्र पंचायत विकास सदैव तत्पर है। मुझसे जितना हो सकेगा मै क्षेत्र के प्रत्येक गांव का विकास करूंगा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, मुरली छपरा ब्लाक प्रमुख कन्हैया सिंह,श्याम सुंदर उपाध्याय,अमन जी,बेलहरी ब्लाक प्रमुख शशांक शेखर तिवारी, श्रीशचंद्र पाठक, सत्यनारायण गुप्ता, गिरिजा शंकर गिरि, सोनू दुबे,अक्षय कुमार,
अनिरुद्ध वर्मा,सिंकू पाण्डेय,नीरज उपाध्याय,शेखर चौबे, शशिकांत चौबे,पिंटू राय, नंदन सिंह,गोलू दुबे, सागर गुप्ता,असगर अली सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। अध्यक्षता पूर्व ग्राम प्रधान विनोद दुबे एवं संचालन बीजेपी मंडल अध्यक्ष, प्रधान प्रतिनिधि अमित दुबे ने किया। अंत में कार्यक्रम के आयोजक सुशील दुबे ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Social Plugin