Ad Code

Responsive Advertisement

धूमधाम से मनाया जा रहा कृष्ण जी का षठीहार।

 


स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)

धूमधाम से मनाया जा रहा कृष्ण जी का षठीहार।

नगरा (बलिया)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिवस के बाद अब षठीहार भोज का दौर शुरु हो गया है। नगर पंचायत सहित क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में भी इसकी धूम मची हुई है। कस्बे के पंचफेड़वा हनुमान मन्दिर पर  पुजारी जयप्रकाश पाण्डेय व महिला मोर्चा भाजपा मण्डल अधयक्ष कंचन वर्मा के नेतृत्व में बुधवार को भोज का आयोजन धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुआ। बाजार हनुमान चौक पर सार्वजनिक रामलीला कमेटी के दीपू व ओके जायसवाल के नेतृत्व मे बृहस्पतिवार को आयोजन रखा गया है। इसी तरह पाण्डेयपुर, मलप, ताड़ी बड़ागांव, ढे़कवारी, मालीपुर, कोठियां, गोठाई, डिहवा, नरहीं, सधुवाइन कुटी, सिसवार आदि गांवों में धूमधाम से भोज का आयोजन चल रहा है। लोग ऐसे अवसर पर यहां प्रसाद ग्रहण कर अपने को धन्य समझ रहे हैं।