स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी)
एसपी ने कर्मठ एस आई राज कपूर सिंह समेत 75 पुलिसजन को किया सम्मानित।
------------------------------------------------------------------------------
रसड़ा ( बलिया ) आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर जिला रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी की उपस्थिति में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों सहित अच्छे कार्य करने वाले 75 पुलिसकर्मियों को शाल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया, जिसमें रसड़ा के तेज़-तर्रार उप निरीक्षक राज कपूर सिंह व रसड़ा पुलिस कार्यालय के प्रधान लिपिक धर्मदत्त और का० उदयवीर का नाम भी शामिल है । इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में रिजर्व पुलिस लाइन प्रभारी सुभाष चंद्र यादव, पीआरओ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।







Social Plugin