Ad Code

Responsive Advertisement

नगरा थाने का कार्यभार संभाले देवेंद्र नाथ दुबे।

 


नगरा (बलिया)। स्थानीय थाने के थानाध्यक्ष के रुप में देवेन्द्र नाथ दुबे ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के पश्चात इस प्रतिनिधि से बातचीत में कहा कि किसी को कानून व्यवस्था से खिलवाड करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने के साथ विभिन्न मुकदमों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ की जाएगी। श्री दुबे ने कहा कि बाजार में जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाएगा। एक सवाल के जबाव में श्री दुबे ने बताया कि किसी भी कीमत पर क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने व बेचने की इजाजत नहीं होगी।
   थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी समस्या से पीड़ित व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। हर पीड़ित फरियादी अपनी समस्या के समाधान के लिए किसी भी समय मिल सकता है। बाजार के पटरियों व सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों को शीध्र ही अतिक्रमण हटा लेने की चेतावनी दी। अगर शीध्र अतिक्रमण नहीं हटा तो आवश्यकतानुसार विधि सम्मत कार्रवाही की जाएगी। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए समय समय पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ बैठक की जाएगी।


रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा