नगरा (बलिया)। भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक जय प्रकाश जायसवाल की माता मुरली देवी का निधन शनिवार की रात में हो गया। वे 68 वर्ष की थी तथा काफी दिनों से बीमार थी। उनके निधन की खबर से बाजार में शोक छा गया। उनका अंतिम संस्कार तूर्तीपार स्थित घाघरा घाट पर किया गया। मुखाग्नि पति कमला जायसवाल ने दिया। भाजपा के जिला महामंत्री आलोक कुमार शुक्ल, मण्डल अध्यक्ष अरविंद नारायण सिंह, व्यापारी नेता राम जी मद्धेशिया, पूर्व प्रधान काशीनाथ जायसवाल, डॉ डीएन प्रसाद, रामायण ठाकुर, वृजमोहन गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ता व व्यापारी दरवाजे पर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दिया।
रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा







Social Plugin