Ad Code

Responsive Advertisement

पॉली टनल के माध्यम से बीज समय से पूर्व तैयार कर रहे हैं किसान।

 

बलिया / राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड एवं माँ सुरसरी सेवा संस्थान के सहयोग से एफ एस पी एफ परियोजना के अंतर्गत लो पॉली टनल तकनीक द्वारा किसान आफ सीजन सब्जी की खेती परियोजना क्षेत्र गड़वार ब्लॉक के शाहपुर, कोटवा और थूमहाउत्तम में बड़े पैमाने पर कर लाभ कमा रहे हैं,परियोजना प्रबंधक राजनारायण सिंह ने बताया कि परियोजना से जुड़े किसानों को कैट विजिट के अंतर्गत विश्वविद्यालय कुमागंज अयोध्या में 03 दिनों के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए संस्था द्वारा भेजा गया था, जहाँ से इनको प्रशिक्षण के उपरांत सब्जी उत्पादन में इनको और तकनीकी मदद मिल रही है,जिससे सभी किसान गर्मियों की सब्जियों टमाटर, लौकी आदि की नई प्रजातियों का उत्पादन समय से पूर्व कर रहे हैं,जिनका उत्पादन कम से कम एक माह पूर्व ही मिलने लगेगा,जिससे किसानों को अधिक लाभकारी मूल्य मिलने की संभावना रहेगी,जिससे इन किसानों का आर्थिक विकास होगा,साथ ही ये क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए मार्गदर्शक बनने का कार्य करेंगे,इस दौरान उन्होने बताया कि लो पॉली टनल के माध्यम से बीज को समय से पूर्व तैयार करने में बहुत सहायता मिली है,क्योकि लो पाली टनल के माध्यम से तापमान, नमी, आपेक्षिक आद्रता को नियंत्रित किया जा सकता है,जिसकी मदद से आफ सीजन सब्जियों की खेती करने में यह तकनीक उपयोगी एवं लाभदायक है,इस दौरान माँ सुरसरी सेवा संस्थान,कथरिया के सचिव डॉ सुधीर कुमार सिंह ने किसानों को परियोजना से जुड़ने के लिए आभार प्रकट किया, साथ ही किसानों के खेत पर जाकर उनको प्रोत्साहित किया,इस दौरान प्रगतिशील किसान जयप्रकाश सिंह,श्रीकृष्ण सिंह, विजय कुमार सिंह, विरेन्द्र सिंह, अजय कुमार सिंह, चंद्रभान सिंह, छोटे लाल वर्मा, स्वामी नाथ राम, कौशल वर्मा, जय प्रकाश कुशवाहा, मोहन सिंह कुशवाहा, लक्ष्मण कुशवाहा, ननकू कुशवाहा, लालमोहर कुशवाहा, अभिरुद्ध वर्मा, लल्लन कुशवाहा, विनोद कुमार मौर्य, परमहंस वर्मा सहित शाहपुर, कोटवा एवं थुम्हाउत्तम गांव के सभी चयनित 20 किसान मौजूद रहे.



रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम