Ad Code

Responsive Advertisement

थाना दोकटी पुलिस द्वारा एक पिकप में 08 राशि गोवंशीय पशुओं के साथ 03 नफर अन्तर्राज्यीय गो तस्कर गिरफ्तार।


 बलिया थाना दोकटी पुलिस द्वारा एक पिकप में 08 राशि गोवंशीय पशुओं के साथ 03 नफर अन्तर्राज्यीय गो तस्कर गिरफ्तार।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री राजकरन नय्यर द्वारा जनपद में गोवंश की तस्करी के पूर्ण रोकथाम व तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष दोकटी श्री दिनेश पाठक व हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास से प्राप्त सूचना पर बिहार प्रान्त ले जा रहे एक पिकप में 08 राशि गोवंशीय पशुओं के साथ 03 अंतर्राज्यीय गो तस्कर 1.  रवि  यादव पुत्र छट्ठू यादव निवासी सरैया थाना बड़हरा (कृष्णागढ़) जनपद भोजपुर बिहार 2. महेश यादव  पुत्र नन्द जी यादव निवासी पदमीनिया थाना बड़हरा (कृष्णा गढ़) जनपद भोजपुर  बिहार 3. रुपेश यादव  पुत्र शिव कुमार निवासी  ओझा के सेमरिया  थाना शाहपुर जनपद भोजपुर बिहार को *दिनांक-04.03.2022* को समय *06.15* बजे कृष्णानगर ढाला के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगणो ने पूछ -ताछ पर बताया कि हमलोग अधिक पैसा कमाने के लिये उक्त पिकप मे गोवंशों को लाद कर तस्करी हेतु बिहार प्रान्त ले जा रहे थे । 
इस सम्बन्ध मे थाना दोकटी पर मु0अं0सं0 42/2022 धारा 3/5(ए)/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय रवाना किया गया । 
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*-
1.  रवि  यादव पुत्र छट्ठू यादव निवासी सरैया थाना बड़हरा (कृष्णागढ़) जनपद भोजपुर बिहार 
2. महेश यादव  पुत्र नन्द जी यादव निवासी पदमीनिया थाना बड़हरा (कृष्णा गढ़) जनपद भोजपुर  बिहार 
3. रुपेश यादव  पुत्र शिव कुमार निवासी  ओझा के सेमरिया  थाना शाहपुर जनपद भोजपुर बिहार गिरफ्तारी का स्थान/दिनांक/समय-
स्थान- कृष्णानगर ढाला से, दिनांक-04.03.2022 समय-06.15 बजे  

बरामदगी-

1- 08 राशि गोवंशीय पशु
2- 01 अदद पिकप वाहन संख्या BR03GB4658

पंजीकृत मु0अ0सं0-

1- मु0अ0सं0-42/2022 धारा 3/5(ए)/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना दोकटी बलिया ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम - 

1- थानाध्यक्ष श्री दिनेश पाठक थाना दोकटी, बलिया ।
2- उ0नि0 चक्रपाणि मिश्रा थाना दोकटी, बलिया ।
3- कां0 लवकेश पाठक थाना दोकटी,बलिया
8- का0 शैलेष  कुमार  थाना दोकटी, बलिया ।
9- का0 अखिलेश कुमार वर्मा थाना दोकटी, बलिया ।
10- का0 यशवंत कुमार थाना दोकटी, बलिया ।
11- का0 अच्छेलाल थाना  दोकटी, बलिया ।


 रिपोर्ट :-- अजय कुमार सिंह