Ad Code

Responsive Advertisement

खेलते खेलते तालाब में गिर के डूबने से ढाई साल के बच्चे का मौत।

 


सुखपुरा (बलिया) : कस्बे के बांसेराम मौजा में स्थित एक तालाब में खेलते खेलते एक ढाई वर्ष का बालक गिरकर डूब गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि घर के कुछ लोग पुआल बांधने के लिए कहीं गए थे। महिलाएं शिव चर्चा में गयी थी। शाम 3 बजे के लगभग ढाई वर्षीय पीयूष पुत्र भुनेश्वर राजभर निवासी सुखपुरा पोखरे के भींट पर बैठकर खेल रहा था। इसी बीच वह फिसल जाने से पोखरे में गिर कर डूब गया। शाम होने पर घर के लोग पीयूष को खोजने लगे पूरी रात घर के लोग परेशान रहे। कहीं अता पता नहीं चला। सुबह जब लोग खेत घूमने गए तो देखा कि उसका शव तालाब में उतराया।शोर-शराबा करने पर घर वाले भी पहुंचे और उसको तालाब से बाहर निकाले। पीयूष के माता-पिता का रो- रो कर बुरा हाल है।



रिपोर्ट :-- अश्वनी सिंह