Ad Code

Responsive Advertisement

विश्व हिन्दू परिषद की 13 फरवरी से 25 फरवरी तक चलने वाली संत यात्रा का शुभारम्भ।

 


बलिया विश्व हिन्दू परिषद, बलिया के तत्वावधान में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु संत समाज के सान्निध्य में विश्व हिन्दू परिषद के कैम्प कार्यालय जापलिनगंज से संत यात्रा जो 13 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेग, के प्रथम चरण का शुभारम्भ हुआ | प्रान्त सह मंत्री, गोरक्ष प्रान्त और , जिलाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद, बलिया मा. मंगल देव चौबे ने श्रीराम पताका दिखाकर यात्रा का शुभारम्भ किया | संत यात्रा कैम्प कार्यालय से नगर भ्रमण करते हुए हनुमानगंज प्रखण्ड के  भरतपुरा ग्राम सभा में सम्पन्न हुई | कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विहिप स. स. प्रान्त प्रमुख, गोरक्ष प्रान्त महंत मा. सुजीत दास जी महाराज रहे | सुजीत दास जी ने  प्रबुद्ध जन को संबोधित करते हुए कहा कि एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है | एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण का सबसे कारगर तरीका है अपने मताधिकार का प्रयोग | प्रत्येक वोट कीमती है | इसलिए आने वाले 3 मार्च को एक सशक्त और अखण्ड राष्ट्र के निर्माण के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करें | उन्होंने आगे कहा कि राम, श्याम, परशुराम और संविधान की अवधारणा के फलीभूत कराने हेतु आपका एक - एक मत कीमती है | आइए एकीकृत राष्ट्र के लिए एकजुट हों और अपना बहुमूल्य मत देकर इस राष्ट्र पर्व को सफल बनावें | मा. मंगलदेव चौबे जी ने कार्यक्रम के दौरान सर्व समाज का राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए आह्वान किया | हनुमानगंज प्रखण्ड के पदाधिकारियों द्वारा संत समाज और प्रान्त सह मंत्री का स्वागत किया गया |  इस यात्रा में संत समाज और विहिप के जनपद के पदाधिकारियों के अतिरिक्त बड़ी संख्या में जागरूक जनता ने 
विश्व हिन्दू परिषद, बलिया के स्नतत्वाधान में संत यात्रा में भाग लिया | यात्रा कैम्प कार्यालय, जापलिनगंज से निकलकर हनुमानगंज, भरतपुरा तक पहुंची | संत समाज से त्यागी जी महाराज, राजेश्वर जी महाराज, राजेन्द्र जी महाराज ने भी राष्ट्र हित में मतदान करने का आह्वान किया | इस अवसर जिला उपाध्यक्ष द्वय अर्जुन जी और श्याम जी, जिला मंत्री अजय जी,हिजाम के विभाग उपाध्यक्ष सुनील पांडे जी, संयोजक मनीष जी के अतिरिक्त सौमित्र, शुभम, राजू, संदेश, मोहित, संजीव, अतुल जी आदि की उपस्थिति रही | कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष, विहिप, सुनील यादव ने किया  | कार्यक्रम के संयोजक मोहित जी, प्रखण्ड अध्यक्ष, हनुमानगंज ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया |



रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश