Ad Code

Responsive Advertisement

महिला महाविद्यालय में कैंप लगाकर टीकाकरण किया गया।

 


दुबहड़ (बलिया) - स्थानीय क्षेत्र के शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय नगवा के परिसर में 15 वर्ष तथा 15 साल के ऊपर की छात्राओं में कोविड-19 का टीकाकरण कैंप लगाकर किया गया।
दुबहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक शैलेश कुमार के निर्देशन में नोडल अधिकारी वेद प्रकाश पांडे स्टाफ नर्स मनोरमा श्रीवास्तव व रीना देवी ने महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य राजेश्वर कुमार के तत्वाधान में कोविड-19 का टीकाकरण किया। जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए कोविड-19 का टीकाकरण करवाया। प्राचार्य डाॅ. राजेश्वर ने बताया कि आज 65 छात्राओं का टीकाकरण हुआ तथा शनिवार के दिन भी कैंप लगाकर टीकाकरण किया जाएगा। इस मौके पर अमित कुमार सिंह, डॉ. शिवेंद्र नाथ दुबे, मोहम्मद इसरार खान, धनंजय सिंह,रजनी कांत तिवारी, चंडी प्रसाद पांडे,विवेक सिंह,हसीन अहमद, रोहित गुप्ता, सुरेश कुमार, अभिषेक कुमार, मनीष पाठक आदि मौजूद रहे।


रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता