डीएम साहब मेरी जमीन बचा लीजिए
— सलेमपुर निवासी सुखुराम ने लगाई न्याय की गुहार
रिपोर्ट मु० अहमद हुसैन उर्फ जमाल बलिया। पकडी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी शिचचंद्र राम सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। कहा कि साहब मेरी जमीन बचा लीजिए। जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया कि सलेमपुर गांव में उसकी आराजी 5976/1 रकबा 10 डिस्मिल बचत भूमि तथा 5976/3 रकबा दो डिस्मिल व 5976/ 5 रकबा 16 डिस्मिल जबरदस्ती दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया गया। जबकि इसी जमीन पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिनांक 14 मार्च को स्टे भी लगाया। बावजूद दबंग लोग कब्जा कर लिए है। दीवार खड़ी कर रहे हैं तथा फर्जी तरीके से बेच रहे हैं। उल्लेख किया कि चकबंदी में ग्राम होते हुए भी फर्जी निर्माण के लिए परमिशन बनाया। ऐसें में दोषियों के खिलाफ जांच कर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।






Social Plugin