सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बलिया द्वारा नगरा ब्लॉक में कोविड-19 टीकाकरण शिविर का आयोजन
रिपोर्ट:ओमप्रकाश वर्मा नगरा (बलिया)/अग्रणी जिला प्रबंधक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बलिया राजकुमार पाण्डेय द्वारा नगरा ब्लॉक में कोविड-19 टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे 15 वर्ष से अधिक स्त्री, पुरूष एवं बच्चों को कोविड-19 का टीका मुफ्त में लगाया गया, टीकाकरण शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि इंद्र विक्रम सिंह जिलाधिकारी,बलिया ने फीता काटकर एवं द्वीप प्रज्जवलन कर किया,इस दौरान स्वंय सहायता समूहों की महिलाओं ने भारी संख्या में उपस्थित होकर टीका लगवाया साथ ही अपने साथ अपने15 वर्ष के ऊपर के बच्चों को भी टीका लगवाने का कार्य किया, कार्यक्रम का संचालन माँ सुरसरी सेवा संस्थान, कथरिया के सचिव डॉ सुधीर कुमार सिंह ने किया, टिका करण शिविर को सफल बनाने में सभी के सहयोग के लिए अग्रणी जिला प्रबंधक राजकुमार पाण्डेय ने सभी का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया,कार्यक्रम को सफल बनाने में यूनिसेफ के हुडडा जेहरा, डब्लू एचओसे डॉ नशिम,स्वास्थ्य विभाग से प्रीति सिंह, पीजीएसएस के शिवजी प्रसाद, देवेंद्र प्रसाद,ब्लॉक के विकास खण्ड अधिकारीके साथ ही सभी कर्मचारियों आदि ने भरपूर सहयोग किया।






Social Plugin