गड़वार,बलिया। कोविड -19 से उत्पन्न विकट परिस्थितियों का सामना करने के लिए वैक्सीन की सुरक्षा एक कवच के रूप में काम करती हैं। इसीलिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए कोविड के वैक्सीन का मुफ्त टीकाकरण अभियान शुरू किया है। इस क्रम में स्कूल स्तर पर यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। गड़वार स्थित द होराइज़न स्कूल में बच्चों के टीकाकरण का कार्यक्रम संचालित कर उन्हें फ्री वैक्सीन की डोज़ दी गयी। इसमें लगभग 170 से अधिक बच्चों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतसड़ के स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा 'कोवैक्सीन' की डोज़ प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ० राकिब अख्तर ,अमित सिंह (फार्मासिस्ट), सिंधु सिंह (एएनएम),बादशाह (सीएचओ) आदि को उनके सहयोग के लिए विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार सिंह व प्रधानाचार्य एस० सिंह ने धन्यवाद दिया।
रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश पांडेय






Social Plugin