बलिया कुलपति प्रो. पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय में खेल को भी बढ़ावा देने पर हमारा पूरा फोकस है। इसके लिए 14 परिसर में एक-एक खेल आवंटित किया गया है। अंतर-विश्वविद्यालयीय की छह टीमें बाहर खेलने गई थी, जिसमें स्नातक द्वितीय के छात्र आरिफ अली ने हाफ मैराथन में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। विवि ने भी आरिफ को गोल्ड मेडल देने का निर्णय लिया है, जिससे अन्य छात्र-छात्राएं भी प्रेरित हो सकें। इंटरनेशनल स्तर पर भी उसके चयन की संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि एक और छात्र ने एथलेटिक्स में 6वीं पोजीशन लाया, जिसका खेलो इंडिया में चयन सम्भव है। यह सिर्फ विश्वविद्यालय के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे जिले के लिए खुशी की बात है। यहां की प्रतिभाओं को सुविधाएं दी जाए तो बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।
Social Plugin