Ad Code

Responsive Advertisement

सरकार की महिला विरोधी मानसिकता का जवाब देगी बलिया की जनता - जूही सिंह।

 


गरीब मे सपा नेता अजित मिश्रा ने वितरण किया कम्बल।

बलिया। समाजवादी पार्टी महिला सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा ने भाजपा सरकार की मानसिकता को महिला और किसान विरोधी बताते हुए कहा कि हर परिवर्तन की शुरुआत बागी बलिया की धरती से होता रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार भी झूठों की सरकार का जाना लगभग तय है।वे नगर के हरपुर स्थित योगेंद्र आईटीआई में आयोजित सम्मान और कम्बल वितरण समारोह में अपने विचार व्यक्त कर रही थी।उनका स्वागत करते हुए सपा के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए जंगे आजादी में सबसे पहले आजाद होने वाले जनपद की दूर्दशा पर गम्भीरता से चिन्तन करने के पश्चात मतदान करने का आह्वान किया।सपा के वरिष्ठ नेता अजीत मिश्रा ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ जूही सिंह का उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार प्रदेश में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का सपा के एक कार्यकर्ता ने संकल्प लिया है।जिसके लिए दिन रात प्रयास कर रहे हैं।इस अवसर पर पूर्व विधायक मंजू सिंह, त्रिवेणी तिवारी,सुशीला राजभर, शैलेंद्र पाण्डेय,नसीम व्यवहार, चिन्ता  यादव, ममता चन्द्रा,सुमन देवी, सहित भारी संख्या में महिलाओं को कम्बल वितरित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ने तथा संचालन राजन कन्नौजिया ने किया।


रिपोर्ट :-- मोo अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम