Ad Code

Responsive Advertisement

छात्र छात्राएं उपजिलाधिकारी के हाथों हुए पुरस्कृत।

 

सिकन्दरपुर (बलिया)। तहसील क्षेत्र के कटघरा जमालपुर में स्थित आर. एस .एस. गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी अकादमी बंशीबाजार में दिनांक 17/12/2021 दिन शुक्रवार को  अर्धवार्षिक परीक्षा के परीक्षा फल की घोषणा  किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मे श्री गणेश मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उप जिला अधिकारी सिकन्दरपुर प्रशांत कुमार नायक एवं प्रबंधक जय प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह द्वारा किया गया। उप जिला अधिकारी द्वारा प्रत्येक कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही प्रबंधक जय प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह द्वारा उप जिलाधिकारी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में बच्चों को पढ़ाई करके जीवन में सर्वोच्च शिखर पर पहुंचने की कामना की। प्रबंधक जय प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने अपने संबोधन में विद्यालय परिवार को आर्थिक योजना की शुभारंभ की घोषणा मंच के माध्यम से की एवं सभी छात्र छात्राओं को निरंतर जीवन में आगे बढ़ते रहने की कामना की। प्रधानाचार्य विजय कुमार गुप्ता द्वारा विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट एवं बच्चों तथा अध्यापक गण को निरंतर जीवन में अनुशासन बनाकर आगे बढ़ते रहने का सुझाव दिए। प्रभारी विनोद कुमार दुबे द्वारा कक्षा में प्रथम आए छात्र-छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना की एवं सभी अध्यापक गण का आभार व्यक्त भी किए। कार्यक्रम का संचालन अजीत कुमार यादव प्रशासनिक प्रभारी एवं प्रार्थना प्रभारी रितेश जयसवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक गण उपस्थित रहे।


रिपोर्ट :-- रजनीश कुमार