दुबहड़ (बलिया)- स्थानीय पुलिस द्वारा बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा एसआर केस के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दुबहड पुलिस को सफलता हासिल हुई।
स्थानीय दुबहर पुलिस थाना में पंजीकृत मु0अ0सं0- 152/2021 धारा 376(3)/506 भा0द0वि0 व 3/4 (2) पास्को एक्ट के तहत थाना दुबहड़ जनपद बलिया से सम्बन्धित अभियुक्त राकेश कुमार तुरहा पुत्र गुप्तेश्वर प्रसाद तुरहा उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी ग्राम ओझवलिया थाना दुबहड़ जनपद बलिया को थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह मय हमराही विमलेश पटेल, सुरेन्द्र कुमार, सर्वजीत यादव, श्यामसुन्दर आदि द्वारा मुखबिर की सूचना पर सोमवार को बसरिकापुर बाजार प्राईमरी स्कूल के पास से समय लगभग 10.35 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
ज्ञात हो कि पिछले करीब 06 माह से उपरोक्त अभियुक्त राकेश कुमार तुरहा द्वारा एक नाबालिक लड़की उम्र करीब 16 वर्ष के साथ शादी का झांसा देकर उसके साथ बराबर बलात्कार / दुष्कर्म किया जाता रहा। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। अभियुक्त फरार चल रहा था। जिसे सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में निरुद्ध कर न्यायालय भेज दिया गया। जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।
रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता






Social Plugin