बलिया। जनपद के जिला महिला अस्पताल में सीएमएस डॉ सुनीता सिंन्हा की अध्यक्षता में गुरुवार को फार्मासिस्ट के छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। डा० सुनीता सिन्हा ने अपने हाथों से छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण प्रमाण देकर सम्मानित किया। साथ ही छात्र छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर मुख्य फार्मासिस्ट जितेंद्र बहादुर सिंह, डॉ बद्री आलम, अंजनी राय, जितेंद्र वर्मा, संतोष, प्रदीप पाठक, शिवजी, देवनाथ, शैलेश आदि उपस्थित रहे।






Social Plugin