Ad Code

Responsive Advertisement

कैशपार माइक्रोक्रेडिट के 30 वर्षीय मैनेजर ने संदिग्ध परिस्थितियों में लाया फांसी।

 

नगरा (बलिया)। नगरा सिकन्दरपुर मार्ग पर स्थित कैशपार माइक्रोक्रेडिट के 30 वर्षीय मैनेजर ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव रविवार को ऑफिस कम रुम में पंखे से चादर के सहारे लटका हुआ पाया गया। बैंक से जुड़े लोगों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी। 
    कैशपार माइक्रोक्रेडिट के स्थानीय शाखा में मैनेजर पद पर तैनात मिर्जापुर जनपद के अहरौरा थाना निवासी विजय कुमार का शव उनके कमरे में पंखे के सहारे लटका हुआ मिला। बैंक का ऑफिस व उनका आवास एक ही कमरे था। बिल्डिंग में रहने वाले सह कर्मचारियों ने बताया कि दोपहर में खाना खाने के बाद उनसे कहे कि आप लोग इधर लेटो हम अपने कमरे में जा रहे है। उसके बाद वो जाकर अपने कमरे में सो गए। कुछ देर बाद जब किसी काम से एक  कर्मचारी ऑफिस में गया तो देखा कि मैनेजर कमरे में पंखे से चादर के सहारे लटका हुआ है। इसके बाद कर्मचारियों ने इसकी सूचना अपने  उच्चाधिकारियों और पुलिस को दी। मौके पर पहुँचे एसआई सुजीत सिंह ने मामले की जांच कर थानाध्यक्ष को दी।


रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा