(बलिया): सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री डॉ महेंद्र सिंह एवं विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देश के क्रम में, जनपद में इस खण्ड के नियंत्रणाधीन नहरों में रबी 1429 फसली पूर्व कराये जाने वाले कार्यों का शुभारम्भ धनन्जय कन्नौजिया ने शुक्रवार को किया। इस दौरान उन्होंने सिचाई खण्ड के अधिकारियों को निर्देश दिया कि समस्त नहरों की सफाई कराकर टेल तक पानी पहुँचाया जाय। शुभारम्भ के समय अधिशासी अभियन्ता चन्द्र बहादुर पटेल, जूनियर इंजीनियर रामचन्द्र व अंगद सिंह कुशवाहा, शशिप्रकाश तिवारी, सुरेश बहादुर सिंह, अमृष सिंह, अजीत कुमार राजभर, विनोद यादव आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट :-- मोo अहमद हुसैन "उर्फ जमाल आलम






Social Plugin