Ad Code

Responsive Advertisement

तरफ पर्यावरण बचने की बात दूसरी हरे पेड़ों की कटाई।

 


नरही (बलिया) थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा फिरोज पुर के मौजा मुबारक पुर में हरे पेड़ों की कटाई जोरों पर चल रही है। दौलतपुर पुर से फिरोज पुर जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे बगीचे में तीन विशाल फलदार आम के पेड़ काट दिए गए हैं। एक तरफ सरकार पर्यावरण को बचाने के लिए धुआंधार वृक्षारोपण करा रही है। वहीं लकड़ी माफिया स्थानीय पुलिस और वन विभाग के मिलीभगत से धुआंधार हरे पेड़ काट लें रहे हैं। इस संबंध में जानने की कोशिश की गई कि आखिर ये फलदार वृक्ष क्यों काटे गए तो काटने वाले गायब थे। मौके पर किसी के नहीं मिलने पर स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों फलदार वृक्ष थे। लकड़ी रात में लादकर ले जा रहे हैं।
इस संबंध में पूछने पर डीएफओ बलिया श्रद्धा यादव ने बताया कि मेरे संज्ञान में नहीं है। क्षेत्रीय रेंजर से पूछ रही हूं।


रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा