Ad Code

Responsive Advertisement

रतसर पुलिस चौकी पर भगवान श्री कृष्ण का मनाया गया छठिहार।

 



रतसर (बलिया) गड़वार थाना क्षेत्र के अंतर्गत रतसर नगर पंचायत स्थानीय पुलिस चौकी पर रविवार शाम को  कृष्ण जन्मोत्सव के उपरांत छठिहार मनाया गया इस दौरान पूजा अर्चना के साथ ही भंडारे का आयोजन करते हुए प्रसाद का भी वितरण किया गया वर्षों पुराने मंदिर पर हर वर्ष छठिहार मनाने की परंपरा आज भी कायम है सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन,कीर्तन का आयोजन किया गया था यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है कीर्तन मंडली के उदघोष से मंदिर परिषद गूंज उठा उन्होंने सोहर गाया गोकुल में ब्रज है बधाइयां, नंद के घर जन्मे कन्हैया आदि सोहर बधाई गीत गया आपको बताते चलें 2 दिन पहले चौकी इंचार्ज रतसर अतुल कुमार मिश्रा चार्ज लिए और उन्होंने यह कार्य कराया इससे लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है और लोग इनकी प्रशंसा कर रहे हैं इस प्रकार से थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह बहुत प्रसन्न चित्त रहे और चौकी इंचार्ज की प्रशंसा की इस अवसर पर मुख्य रूप से कांस्टेबल जयप्रकाश यादव, मुकेश यादव राकेश कुमार, सूरज प्रजापति, शिव प्रताप सिंह, नरेंद्र पटेल ,राहुल पाल, उपेंद्र नाथ पांडे, पवन सिंह,निप्पू सिंह, मनोज सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट :-- पीयूष सिंह