(दुबहड़) क्षेत्र के नगवा गांव में रविवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर एक सादे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सामाजिक चिंतक बब्बन विद्यार्थी ने एक दर्जन सेवानिवृत्त शिक्षकों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम से सम्मानित किया।
सम्मानित होने वालों में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक शिवजी पाठक, देवानंद चौबे, परमात्मानंद चौबे, अश्वनी कुमार उपाध्याय, धर्मदेव पाठक, सूर्य नारायण पाठक, महावीर पाठक, कन्हैया राम रजक, राजनारायण पाठक, गणेश यादव आदि रहे। इसके पूर्व लोगों ने डॉ० राधाकृष्णन के चित्र पर श्रद्धा के फूल चढ़ाए। इस दौरान श्री विद्यार्थी ने कहा कि शिक्षक सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, धार्मिक आदि भेदभाव से ऊपर उठकर समान रूप से बच्चों को शिक्षा देते हैं। शिक्षक समाज का आईना होता है। इनकी शिक्षा के बदौलत ही राष्ट्र की शक्ति व समृद्धि का विकास होता है। इस मौके पर मंगल पांडे विचार मंच के अध्यक्ष केके पाठक, राकेश पाठक,रविन्द्र पाल मुखिया, प्रेमजी चौबे, धीरज यादव, दीपक पाठक आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नितेश पाठक ने किया।
बलिया न्यूज़ डेस्क







Social Plugin