Ad Code

Responsive Advertisement

समाजवादी पार्टी के जिलाअध्यक्ष सहित 6 नामजद व 150 सपा कार्यक्रताओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।

 



सिकन्दरपुर (बलिया)   समाजवादी पार्टी के जिलाअध्यक्ष सहित 6 नामजद व 150 सपा कार्यक्रताओं के विरुद्ध सिकंदरपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर 5 लोगों को बुधवार को हिरासत में लेकर चलान न्यायालय कर दिया। ज्ञात हो की समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को साइकिल रैली निकाली गई थी।  उस समय अजीब स्थिति उतपन्न हो गयी जब नगर भृमण के बाद स्थानीय बस स्टैंड पहुंचे सपाइयों ने पुलिस बूथ को ही मंच बना दिया। आश्चर्य तो यह है कि करीब 25 मिनट तक चले भाषणबाजी को मौके पर मौजूद पुलिस देखती रही। और सपा कार्यक्रता पुलिस बूथ से पार्टी के नीतियों का प्रचार प्रसार करते रहे। हालांकि बाद में पुलिस ने कार्यक्रताओं को वहां से हटने का आदेश दिया। पुलिस के कड़े रुख के बाद सपा कार्यकर्ता वहां से चलते बने। लेकिन जब मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में गया तो आनन-फानन में मुकदमा पंजीकृत कर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर चलान न्यायालय किया गया।  गिरफ्तार होने वालों में शेख अहमद अली संजय भाई शोएबुल इस्लाम रवि यादव हेसामूल खान  सोएब खान थे।

रिपोर्ट :--- ज्ञान प्रकाश