(दुबहर) । क्षेत्र के दादा के छपरा, बैजनाथ छपरा के बीच खेत में जमीन के नजदीक लटके 11हजार हाई वोल्टेज बिजली के तार से सटकर शुक्रवार की सुबह तीन नीलगाय झुलस कर मर गई । जबकि बिजली के 11 हजार तार के इतना नजदीक होने के चलते लोगों में हमेशा भय बना रह रहा है । तार वाले खेत मे किसान जाने से कतरा रहे हैं । क्षेत्र के बैजनाथ छपरा और दादा के छपरा के अनेक लोगों ने बिजली विभाग के स्थानीय अधिकारियों को दूरभाष से सूचित कर इसकी सूचना कई बार दी लेकिन आज तक इस तार को दुरुस्त नहीं किया गया । क्षेत्रीय लोगों ने भविष्य की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है और तार को खिंचवाने की मांग की ।
रिपोर्ट:-- संदीप कुमार गुप्ता







Social Plugin